पटना:- पटना सिटी के पहाड़ी स्थित भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल और नारायण सेवा संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में अस्पताल परिसर में विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 दिव्यांगों की जांच की गई। दिव्यांगता जांच शिविर के दौरान कृत्रिम अंगों के निर्माण को लेकर दिव्यांगों के अंगों की मापी भी की गई। इस दौरान विकृत अंगों के ऑपरेशन को लेकर मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इस शिविर में “समर्पण फाउंडेशन” की *अध्यक्ष रागिनी पटेल* भी अपने आसपास से 15 दिव्यांगों को लेकर पहुंची थी। साथ में उनके टीम” गौतम दत्ता “साथ सेवा में लगे रहे! गौरतलब है कि संस्था द्वारा दिव्यांगों को जहां निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किया जाएगा और उनका ऑपरेशन भी पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। कुछ लोगों का माप लिया गया, जिन्हें 🦽 tricycle के अलावा कुछ दिनों बाद आर्टिफिशियल पैर🦵🏻🦿🦾 लग जायेगा और साथ ही उन्हे जांच प्रक्रिया के बाद लाभ प्राप्त हुआ। इस मौके पर भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल के महासचिव ने बताया कि पूरे बिहार को विकलांगता से मुक्त किए जाने को लेकर संस्था द्वारा लंबे समय से सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा अब तक हजारों दिव्यांगों के बीच निशुल्क कृत्रिम अंगों को प्रदान किए जाने की बात दोहराते हुए हजारों मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किए जाने की भी बात कही। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों के अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ भी मौजूद थे।
Related Posts
महापरिनिर्वाण दिवस पूमरे ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि
पटना। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस कोविड 19…
टोक्यो पैरालम्पिक मे मेडल जीतने वाले को तेजस्वी ने दी शुभकामनाएं
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक मे भारत के उर्जावान खिलाड़ियों ने एक दिन मे दो…
Big Breaking- खगड़िया- चिकित्सा पदाधिकारी एवं क्लर्क को रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पटना: बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी खबर चलकर सामने आई है। जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम…