दिशाशूल बचाव:-आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघ कर करें यात्रा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक03/01/2022 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम )
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:46
सूर्यास्त:-शायं 05:14
ऋतु:-हेमन्त
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-प्रतिपदा
नक्षत्र:-पूर्वाषाढ़ा
योग:-ध्रुव तदुपरान्त व्याघात
करण:- किंस्तुघ्न तदुपरांत बव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:50से 08:09तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघ कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
आज आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। घर में तनाव रह सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-

*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग दूर होगा। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। सुखद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति के सहयोग से रुके कार्य स्वतः ही चल पड़ेंगे। अर्थ करी भागदौड़ होगी। लगभग सभी कार्य अविलंब होंगे। चिंता तथा तनाव दूर होगा।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन :-

*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-

*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-

*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-

*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज व्यापारिक कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-

*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक :-

*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज शैक्षिक कार्यों में सफलता व परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
आज आपके पास लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
आज वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

 

मीन :-
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज धान्यछेदन, जातकर्म, नाम करण, अन्नप्राशन, विपणन व्यापार , क्रय- विक्रय, आभूषण धारण, वृक्षारोपण आदि शुभमुहूर्त हैं।

।।इति शुभम्।।

 

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद, व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा, व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment