केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह 14 अगस्त को एक दिवसीय बिहार दौरे पर

_आरा में बाढ़ की स्थिति और चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक_

पटना :12अगस्त, 2023

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह एक दिवसीय बिहार दौर पर 14अगस्त, 2023 को विमान सेवा से आयेंगे।

दौरे के क्रम में केंद्रीय मंत्री 14 अगस्त को सुबह 10.20 बजे पटना आएंगे, उसी दिन सड़क मार्ग से आरा ( भोजपुर) के लिये रवाना हो जाएंगे। आरा में जिला प्रशासन के अधिकारीयों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाद में वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय मंत्री 14अगस्त को ही शाम में पटना वापस आएंगे और विमान सेवा से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *