पटना- छठ व्रत के सुरक्षा को लेकर आज पटना के एसएसपी मनु महाराज पूरी तरह मुस्तैद दिखे । वो दीघा घाट से लेकर कलेक्ट्री घाट तक घोड़े पर सवार होकर पूरे घुड़ सवार दस्ते के साथ निकले. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही साथ घाटों पर बने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को भी दिशा निर्देश दिया.एसएसपी मनु महाराज का एक और नया रूप देखने को मिला है. जिन क्षेत्रों में गाड़ियां नहीं जा सकती है वहां पर मनु महाराज घोड़े पर सवार होकर निकले. दियारा इलाके के घाटों का निरक्षण किया.बता दें कि महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इसमें कहीं कोई खामी नहीं रहे इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमर खुद जायजा लेने के लिए निकलते हैं तो कभी उनके मंत्री. मतलब साफ है कि बिहार के सबसे बड़े पर्व को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद करने की कोशिश की जा रही है. पूरा पुलिस महकमा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है।
Related Posts
जाप के राज भवन मार्च के दौरान बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी
पटना : राज्य में बिगड़ते कानून-व्यवस्था को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला. पार्टी के…
बिहार के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरएन सिंह कोरोना पॉजिटिव
पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. कोरोना के बढ़ते मामले के बीच बिहार के…
गुवहाटी हाइकोर्ट ने ‘सुपर 30’ के आनन्द कुमार को न्यायालय में पेश होने का दिया निर्देश
नयी दिल्ली। गुवहाटी हाइकोर्ट के छात्रों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ‘सुपर 30’ के आनन्द कुमार को पेश…
