राज्य के उत्थान के लिए अपना कर्म करें – रघुवर दास

श्री कृष्ण जनमाष्टमी की समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

जमशेदपुर :-  भगवान श्री कृष्ण हम सभी के लिए आदर्श हैं। उन्होने कहा था कि हर इंसान को अपना कर्म करना चाहिए, फल की चिंता हमें ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए। समस्त झारखंडवासियों से अपील है कि झारखंड को सुखी और समृद्ध बनाने में हम श्रीकृष्ण के उपदेश को आत्मसात करें।

 बच्चों ने कृष्ण लीला से जुड़े मनमोहक नृत्य किया प्रस्तुत

हम सभी को राज्य के उत्थान में अपना कर्म करते रहना चाहिए। हमें जो दायित्व भगवान ने दिया है उसे ईमानदारी से करते रहें। भगवान श्री कृष्ण ने हमें एक और सीख दिया था, कि वर्तमान में जीना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने नगर भवन, सिदगोड़ा में आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी कार्यक्रम में यह बात श्रद्धालुओं से कही।

इस अवसर पर बच्चों ने कृष्ण लीला से जुड़े मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि यही बच्चे हमारे भविष्य हैं। इन्हें प्रोत्साहन दें-अच्छे संस्कार दें ताकि यही बच्चे देश- और दुनिया में अपनी प्रतिभा से भारत की संस्कृति का परचम लहरायें।

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से हमें सीख मिलती है, कि गरीब से भी हमारा लगाव होना चाहिए।

                                                                                                       विज्ञापन 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *