किम्स को इंडिया टूडे हेल्थगिरि अवार्ड

भुवनेश्वरः कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (किम्स) को प्रतिष्ठित इंडिया टुडे हेल्थगिरी अवार्ड 2021 से पुरस्कृत किया गया। इस अवार्ड की घोषणा दो अक्टूबर 2021 को उनके प्रतिष्ठित ‘सफाईगिरी अवार्ड्स’ के सातवें संस्करण में की गई। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल को COVID- 19 का मुकाबला करने वाले सर्वश्रेष्ठ सरकारी अस्पताल के रूप में पुरस्कृत किया गया, जबकि COVID-19 का मुकाबला करने वाले निजी अस्पतालों में किम्स देश के शीर्ष में है।

डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली ने पुरस्कार की घोषणा की। मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, भारत सरकार ने यह पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. अंबिका प्रसाद मोहंती, प्राचार्य, किम्स ने किम्स की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतिष्ठित मान्यता के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. अच्युता सामंत, संस्थापक, कीट, किस और किम्स ने इंडिया टुडे समूह को धन्यवाद दिया। डॉ सामंत ने पुरस्कार का श्रेय किम्स के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।

उन्होंने COVID-19 अस्पताल के प्रबंधन के लिए सही मार्गदर्शन के लिए ओडिशा सरकार को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर इंडिया टुडे समूह के अध्यक्ष और प्रधान संपादक अरुण पुरी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *