डिप्टी सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने धनतेरस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को धनतेरस एवं प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवम शुभकामनाएँ दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह महान त्योहार जीवन मे खुशियों, सुख, शांति और सम्रद्धि का सतरंगा प्रकाश ले कर आये और सदा आपका घर, आंगन और जीवन खुशियों और कामयाबी की किरण से जगमगाता रहे।

दीपावली त्योहार भारतीय संस्कृति का महान त्योहार है।इस त्योहार का वैज्ञानिक महत्व भी है। घर, आंगन की साफ सफ ाई कर हानिकारक कीटों को घर से बाहर निकाल कर धन की देवी माँ लक्ष्मी को लोग अपने घरों मे आमंत्रित करते हैं और इनकी पूजा अर्चना करते हैं।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवम शुभकामनाएँ देश एवम राज्यवासियों को दी है और कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा हमसब पर बनी रहे। देश एवम राज्य मे खुशहाली, शांति, सम्रद्धि का वास रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *