बिहार पत्रिका में आपका स्वागत है- दूरदर्शन की पूर्व निदेशिका डॉक्टर रत्ना पुरकायस्थ बनी बिहार पत्रिका की संरक्षक

डॉक्टर रत्ना पुरकायस्थ रेस मीडिया ग्रुप की सरंक्षक बनायीं गयीं हैं। बिहार में दूरदर्शन की पूर्व निदेशिका डॉक्टर पुरकायस्थ विभिन्न राज्यों में निदेशक समेत कई पदों को सुशोभित किया है। रेस मीडिया ग्रुप के अंतर्गत “बिहार पत्रिका” और “भारतपोस्ट लाइव” न्यूज़ पोर्टल के साथ-साथ यूट्यूब चैनल का भी प्रसारण किया जाता है।

डॉक्टर पुरकायस्थ ने कहा कि अब इस हाउस को बढ़ाना और इसे और बेहतर बनाने का कार्य किया जायेगा। गौरतलब है कि डॉक्टर रत्ना पुरकायस्थ एक सीनीयर मीडिया एक्सपर्ट हैं। इनके जुड़ने से ग्रुप को काफी मजबूती मिलेगी।

बिहार पत्रिका के सह संपादक अमर कुमार सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए कहा की डॉक्टर रत्ना पुरकायस्थ ने अपने 35 वर्षों के कार्यकाल में बिहार समेत देश के कई राज्यों में आकाशवाणी और दूरदर्शन में विभिन्न पदों को सुशोभित किया है। डॉक्टर पुरकायस्थ ने बतौर बाल कलाकार अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

डॉक्टर पुरकायस्थ भारत सरकार के कला संस्कृति विभाग की तरफ से बिहार में नाट्य और कला में स्कालरशिप पाने वाली पहली लड़की थीं। उन्होंने कई स्टेज शो, रेडियो धारावाहिक, टीवी धारावाहिक में काम किया है।

वे ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म गाँधी में सर बेन किंग्सले के साथ भी काम करने का मौका प्राप्त किया है। उन्होंने चाइल्ड गर्ल से सम्बंधित कई कार्यक्रम को भी प्रोडयूस कर चुकी हैं।

रेस मीडिया ग्रुप के संपादक मधुप मणि “पिक्कू”, सह संपादक और निदेशक अमर कुमार सिन्हा, कार्यक्रम निदेशक और वरिष्ठ संवाददाता भानु प्रकाश, टीम मेम्बर सत्येन्द्र पेनाली, शाम्भवी, सोनाली प्रताप सिंह, रिया रंजन, सोनाली सिन्हा, अमीषा भारती, ब्रज बिहारी, संदीप रंजन, वैभव सिन्हा, अविनाश कुमार, नितिन राज ने डॉक्टर पुरकायस्थ का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब बिहार पत्रिका और भारतपोस्ट और आगे बेहतरी की ओर बढेगा।

 

अगर आप किसी कला के शौक़ीन हैं या आपके आपके पास कोई अपनी इंट्रेस्टिंग विडियो है तो आप भी अपनी विडियो हमें बनाकर भेज सकते हैं।

हमारा व्हाट्सएप्प नंबर है : 8804207770

मेल आईडी : biharpatrika@gmail.com

 

खबरों से रहिये अपडेट।

 

लॉगिन करें

https://biharpatrika.in

https://bharatpostlive.com

 

Join our whatsapp group

बिहार पत्रिका

https://chat.whatsapp.com/LYcWCGtvXD1…

भारत पोस्ट

https://chat.whatsapp.com/Ev8BoogCUOT…

 

Join our Facebook group

https://www.facebook.com/groups/50080…

 

Like our FB Page

https://www.facebook.com/biharpatrika/

 

Follow onTwitter

https://twitter.com/biharpatrika

 

Join Instagram

BiharPatrika

 

YouTube Channel Link

https://www.youtube.com/channel/UCEuD…

Plz Subscribe & press bell icon for any updates of channel