गांधी जयंती पर अबलेज और अपाला का साहित्योत्सव सह प्रतिभा सम्मान आयोजित

अबलेज यूथ क्लब और अपाला फाउंडेशन के द्वारा आयोजित साहित्योत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है| कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक मुकेश कुमार ओझा शशि सिंह व सुशांत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में साहित्यिक व्यक्ति ,डॉक्टर, शिक्षक, गायक, गायिका, कोचिंग संचालक तथा सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करें कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा|

वही इस कार्यक्रम के संरक्षक दिनेश कुमार व सलाहकार नसीम अख्तर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर सहायक आयुक्त समीर परिमल, समाजसेवी राकेश बल्लभ, डिप्टी सीडीए आशीष कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव(जदयू) पूजा एन शर्मा तथा वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी होंगे| शशि सिंह का कहना है कि समय-समय पर इस तरह का कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजन करते रहना चाहिए,जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाते रहे| वही इस कार्यक्रम के आयोजक मुकेश ओझा खुद एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता व युवा कवि है जिनका कहना है कि समय-समय पर हमेशा कुछ नया करने की कोशिश होती रहेगी बस सभी लोगों का सहयोग और साथ मिलता रहे| व्यवस्थापक व संचालक युवा कवि सुशांत सिंह ने बताया की इस महोत्सव की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही है|

इस कार्यक्रम के लिए सौम्या,शेजल, शालिनी ,दीपशिखा, मनोरंजन, प्रियाशु,आचार्य अश्विनी ,शुभम,सुनील जी जोर शोर से लगे हुए हैं| अंत में अबलेज और अपाला टीम ने समस्त लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *