रांची : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने बीमार चल रहे पिता लालू प्रसाद से मिलने रांची स्थित रिम्स पहुंचे. तेजस्वी के साथ बहन रागिनी और बहनोई राहुल ने भी लालू से मुलाकात की. बड़े भाई तेज प्रताप यादव के ऐश्वर्या राय से तलाक के फैसले के बाद परिवार के लोग लालू प्रसाद से मिल कर उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं. लालू प्रसाद से तेजस्वी यादव के मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. इस संबंध में रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. राजद सुप्रीमो लालू यादव बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के तलाक लेने की जिद से परेशान हैं. लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमारी की वजह से रांची के रिम्स में भर्ती हैं. सूत्रों की मानें तो रिम्स में लगी टीवी से वह तेज प्रताप यादव के बारे में दिखायी जा रही खबरों पर पल-पल नजर रख रहे हैं. लालू प्रसाद का ब्लडप्रेशर भी बढ़ा हुआ है, लेकिन, पहले की तुलना में बेहतर है.दूसरी ओर, तेज प्रताप याादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच का विवाद थमा नहीं है. तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. तेज प्रताप के पारिवारिक विवाद के बीच पिछले कई दिनों से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की खबरें आती रही हैं. विदित हो कि पिछले शनिवार को तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव से मिले थे. तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अर्जी के बाद तेज प्रताप लालू से मिलने गये थे. लेकिन, वह अपने पिता की बात मानने से इनकार कर दिया था. तेज प्रताप का साफ कहना था कि जब पापा मेरी बात नहीं मान रहें हैं तो, हम उनका बात क्यों मानें. वहीं, लालू से मुलाकात के बाद तेज प्रताप अभी तक अपने घर नहीं लौटे हैं.
Related Posts
बिहार में एनडीए बड़ी जीत की ओर, रामकृपाल को छोड़ सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं
लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों के अनुसार एनडीए की सरकार बननी लगभग तय हो गयी हैं। बीजेपी अकेली…
पप्पू यादव ने विमल कुमार महतो को जाप अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है
पप्पू यादव ने विमल कुमार महतो को जाप अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है पटना 5 नवंबर…
वेब पत्रकारों को अपने माउस और की-बोर्ड की ताकत को पहचानने की आवश्यकता – मधुप मणि “पिक्कू”, वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया, पटना जिला की कार्यसमिति की बैठक संपन्न।
8 सितम्बर 2019, पटना। मीडिया की नयी कन्सेप्ट वेब मीडिया के पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता अब बहुत जल्द…
