पटना: बिहार सरकार ने सिपाहियों को क्रिसमस का उपहार दिया है। बिहार के 325 सिपाहियों को प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय चयन परिषद की बैठक में पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक कोटि में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में 325 सिपाही को एएसआई में प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया। 10 दिसंबर की बैठक में प्रमोशन को लेकर सहमति बन गई थी। सोमवार को ADG मुख्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से सिपाहियों में खुशी है । बिहार पुलिस के सिपाही इस सरकार के इस फैसले को क्रिसमस और नए साल का उपहार मान रहे हैं ।
Related Posts
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर कल राष्ट्रपति प्रदान करेंगे पुरस्कार
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 सितंबर, 2017 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हिंदी दिवस समारोह…
महापर्व छठ पर अक्षरा सिंह का गाना ‘रोवेले बंझिनियाँ’ हुआ वायरल, रोती नजर आईं अक्षरा
महापर्व छठ पर अक्षरा सिंह का गाना ‘रोवेले बंझिनियाँ’ हुआ वायरल, रोती नजर आईं अक्षरा दिवाली के बाद अब बिहार…
अध्यक्ष के भांजे अरुण ने किया सरेंडर, पेपर लीक मामला
बीएसएससी अध्यक्ष के दूसरे भांजे और आशीष के भाई अरुण ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। एसआईटी पिछले कई दिनों…
