रांची : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने बीमार चल रहे पिता लालू प्रसाद से मिलने रांची स्थित रिम्स पहुंचे. तेजस्वी के साथ बहन रागिनी और बहनोई राहुल ने भी लालू से मुलाकात की. बड़े भाई तेज प्रताप यादव के ऐश्वर्या राय से तलाक के फैसले के बाद परिवार के लोग लालू प्रसाद से मिल कर उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं. लालू प्रसाद से तेजस्वी यादव के मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. इस संबंध में रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. राजद सुप्रीमो लालू यादव बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के तलाक लेने की जिद से परेशान हैं. लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमारी की वजह से रांची के रिम्स में भर्ती हैं. सूत्रों की मानें तो रिम्स में लगी टीवी से वह तेज प्रताप यादव के बारे में दिखायी जा रही खबरों पर पल-पल नजर रख रहे हैं. लालू प्रसाद का ब्लडप्रेशर भी बढ़ा हुआ है, लेकिन, पहले की तुलना में बेहतर है.दूसरी ओर, तेज प्रताप याादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच का विवाद थमा नहीं है. तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. तेज प्रताप के पारिवारिक विवाद के बीच पिछले कई दिनों से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की खबरें आती रही हैं. विदित हो कि पिछले शनिवार को तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव से मिले थे. तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अर्जी के बाद तेज प्रताप लालू से मिलने गये थे. लेकिन, वह अपने पिता की बात मानने से इनकार कर दिया था. तेज प्रताप का साफ कहना था कि जब पापा मेरी बात नहीं मान रहें हैं तो, हम उनका बात क्यों मानें. वहीं, लालू से मुलाकात के बाद तेज प्रताप अभी तक अपने घर नहीं लौटे हैं.
Related Posts
दानापुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या।
पटना के दानापुर में बदमाशों ने पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय के भतीजे श्रवण कुमार (17) की गोली मारकर हत्या…
मोदी जी कोरोना जैसी बीमारी को दकियानूसी विचारों से नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और गरीबों के बेबसी को समाप्त करके ही हराया जा सकता है-एजाज अहमद
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…
श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में बिहार प्रांत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० मुहम्मद युनूस को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
धीरज कुमार झा पटना:- बिहार प्रान्त के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० मुहम्मद युनूस को जयन्ती के अवसर पर स्थानीय श्रीकृष्ण स्मारक…
