पटना/कोलकाता। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति की औपचारिक घोषणा की। संगठन को पश्चिम बंगाल में और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी बने प्रदेश अध्यक्ष
घोषित समिति के अनुसार डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके नेतृत्व में राज्य में वेब पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करने और संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई है।
उपाध्यक्ष और महासचिव की जिम्मेदारी तय
नई टीम में शशि गोस्वामी, शेंजुति गोस्वामी एवं संदीपन सरकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि स्वपन रूइदास को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव एवं संयुक्त सचिव पदों पर नई नियुक्तियां
प्रदेश सचिव के रूप में अंतरा मित्रा एवं संजय मान्ना को नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमंत पालित एवं सरोज भट्टाचार्जी को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यालय सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन
संगठन ने डॉ. देबब्रत दत्ता को कार्यालय सचिव तथा कृष्णा चंद्र देबनाथ को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
14 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
प्रदेश कार्यकारिणी में उत्तम देबनाथ, समीरन चौधरी, जितेंद्र नाथ गोस्वामी, सोमनाथ हावलादेर, अभिरूप बोस, तरुण कांती मंडल, कुंतल अधिकारी, तपस सरकार, रंजन साहा, निवेदिता राय, सुरजीत चौधरी, डॉ. प्रदीप दास, महादेव गुरिया एवं गणेश घोष को सदस्य बनाया गया है। यह टीम संगठन के विस्तार और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित पूरी राष्ट्रीय कमिटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पश्चिम बंगाल में WJAI को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, वेब पत्रकारों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करने तथा संगठन की गतिविधियों को राज्यभर में विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
