सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थान *नवशक्ति निकेतन* के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र का निधन

पटना सिटी, 15 जनवरी, सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थान *नवशक्ति निकेतन* के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र का आज सुबह 76 वर्ष की आयु में नूरपुर पटना सिटी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

वे अपने पीछे एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर निकेतन के सचिव कमलनयन श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव एहसान अली अशरफ, उपाध्यक्ष बबन प्रसाद वर्मा, रमा शंकर प्रसाद, पूर्व निगम पार्षद लल्लू शर्मा, डॉ० निसार अहमद, शारिक अहमद ‘रंगरेज’, प्रोफेसर शहनाज, अनूप कुमार, हुस्न बानो, रजी अहमद, निधि मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, ज्ञान वर्धन मिश्र, नई दिशा परिवार के सचिव राजेश राज एवं संरक्षक राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव) ने गहरा शोक प्रकट किया है और कहा है कि उनके निधन से क्रीड़ा एवं सामाजिक क्षेत्र को भारी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं दिखती।

स्वर्गीय मिश्र अनेक खेल संस्थानों से सक्रिय रूप से जीवन पर्यंत जुड़े रहे हैं। वर्ष 1994 से लगातार निकेतन के अध्यक्ष रहे हैं।

(कमलनयन श्रीवास्तव)
सचिव

Related posts

Leave a Comment