पूर्व मध्य रेल द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन

पटना। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में 14 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान 26 सितंबर को कर्मचारी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया। राजभाषा हिंदी के प्रयोग प्रसार में राजभाषा पखवाड़ा का महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

19 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा 21 सितंबर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Related posts

Leave a Comment