हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

पटना, 13 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे हर घर में फहराया जा सके।

इसी क्रम में मध्य विधालय सिपारा के 200 से अधिक छात्रों के बीच तिरंगा का वितरण किया।मध्य विधालय सिपारा के छात्रों ने अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रभात फेरी निकाली। मध्य विधालय सिपारा की शिक्षिका राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। छात्रों को मध्य विद्यालय सिपारा के मुख्य प्रवेश द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति के जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम,घर-घर तिरंगा लगाएंगे, अमृत महोत्सव मनाएंगे जैसे नारे लगाये।बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों की मानव श्रृंखला के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रभात फेरी में बच्चों ने घूम-घूम कर 13 से 15 अगस्त के तक तिरंगा फहरा कर राष्ट्र एकता का संदेश देने का आह्वान किया।सिपारा के पोषक क्षेत्रों में बच्चों ने यह संदेश हर घर में जा कर दिया।

 

हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन : डा. नम्रता आनंद

इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, “हर घर तिरंगा” अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। इस गतिविधियों का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, संस्थानों सभी जगह तिरंगा लहराएं।हम राष्ट्र को ऊर्जावान बनाने के लिए लगातार अपने तिरंगे से प्रेरणा लेते हैं। हमारा तिरंगा हमें देश की सेवा करने और देशवासियों के प्रति समर्पित होने की भावना से ऊर्जान्वित करता है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले और देश कि आज़ादी के 75 वर्षों का महोत्सव एक साथ मिलकर मनाएं।

तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक : डा. नम्रता आनंद

मध्य विद्यालय सिपारा के प्राचार्य कृष्णनंदन प्रसाद ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गई गयी । उन्होंने बताया कि विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा यात्रा के जरिए यही संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वतंत्रता के 75वें पर्व पर हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। ये देश का मान-सम्मान है। एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर मध्य विद्यालय सिपारा के शिक्षक राजेश रंजन ,कुमारी श्वेता रानी, पद्मावती कुमारी, आभा कुमारी शर्मा, मंजू कुमारी, उर्मिला कुमारी, विद्या कुमारी, नीलम शर्मा समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment