तानसेन फेस्टिवल में बप्पी लहरी को संगीतमय श्रद्धांजलि, लाइव बैंड कॉन्सर्ट में बच्चों ने बांधा समां  

पटना : तानसेन स्कूल ऑफ़ म्यूजिक एंड डांस द्वारा आयोजित तानसेन 10वाँ मेगा म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल 2025–26 के दूसरे दिन ए एन कॉलेज के सत्येंद्र नारायण सिन्हा ऑडिटोरियम में लाइव बैंड कॉन्सर्ट एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का पूरा आयोजन महान संगीतकार बप्पी लहरी को संगीतमय श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित रहा।

कार्यक्रम में तानसेन के विद्यार्थियों ने गिटार, कीबोर्ड, ड्रम्स एवं मधुर गायन के माध्यम से बप्पी लहरी के लोकप्रिय गीतों की शानदार लाइव प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत संध्या की शुरुआत कन्हैया भजन से हुई, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। दर्शकों ने विद्यार्थियों की मंच प्रस्तुति, अनुशासन, तालमेल और संगीत प्रतिभा की जमकर सराहना की। इस अवसर पर तानसेन के सीईओ कैप्टन आशुतोष कुमार ने कहा कि संस्थान बच्चों को केवल संगीत और नृत्य की शिक्षा ही नहीं देती, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के रूप में तैयार करने का भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मंच पर प्रस्तुति देने वाला बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में निर्भीक होकर अपनी बात रखने में सक्षम बनता है।

संस्थान से अब तक 35 हजार से अधिक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया जिसमें  तानसेनाइट ऑफ द ईयर का खिताब पाटलिपुत्र शाखा से सांभवी सिंह (विजेता), दिव्यांशी नारायण (रनर-अप), कंकड़बाग शाखा से (श्रीजा सिंह), इंद्राक्षी कुमार (रनर-अप), गोला रोड शाखा से हरकीरत सिंह (विजेता), प्रज्वल गिरी (रनर-अप) को मिला। वहीं बेस्ट सिंगर अवार्ड पार्थवी मोरे, साक्षी सुमन, अंश श्री, आदि शक्ति के नाम रहा। जबकि बेस्ट कथक डांसर अवार्ड आन्वी सिंह, शौर्य सिंह को मिला। बेस्ट भरतनाट्यम डांसर निकिशा आन्या, यश्वी प्रिया, अनन्या शांभवी, पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर आद्या देव, श्राव्या वर्मा, कौस्तुभ कुमार, अद्विका कांती, आराध्या सूर्यवंशी, आदर्श कौशल व सेजल सान्वी को मिला।

Leave a Reply