शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

पटना :- शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह , रामानन्द सिंह , सतीश प्रसाद झा , जगतपति कुमार , देवी प्रसाद चौधरी , राजेन्द्र सिंह , राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें – शत् नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया ।

राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं श्री मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी , पथ निर्माण किशोर यादव , उद्योग मंत्री श्री श्याम रजक , बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री उदयकांत मिश्रा , विधायक श्री संजीव चौरसिया , विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधीजी , स्व० राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुरेश देवी , अमर शहीद स्व० राजेन्द्र सिंह के परिजन श्री संजय कुमार सिंह , स्व० राम गोविंद सिंह के परिजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों के प्रतिमा पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल श्री फागू चौहान , मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष माल्यार्पण किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया ।

                                                                            विज्ञापन 

 

Related posts

Leave a Comment