मुख्यमंत्री ने ईद – उल – अजहा (बकरीद) की बधाई एवं शुभकामनायें दी

बिहार :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ईद – उल – अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि ईद – उल – अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है।

मेल – जोल , आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील 

खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दिये जाने के लिये तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है।

मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को मेल – जोल , आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद आपसी भाईचारा एवं मेल – जोल के साथ मिलकर मनाने से बढ़ता है और त्योहार का सच्चा आनंद मिलता है।

                                                                              विज्ञापन 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *