ब्लॉक कोडिनेटर पर शौचालय निर्माण पर रिश्वत लेने का आरोप

ब्लॉक कोडिनेटर पर शौचालय निर्माण पर रिश्वत लेने का आरोप।

बसंत सिन्हा की खास रिपोर्ट बिहार पत्रिका

फतुहा।।प्रखंड में कार्यरत प्रखंड कोडिनेटर पर शौचालय निर्माण पर लाभुकों से रिश्वत की मांग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।इस सम्बन्ध में माले प्रखंड सचिव शैलेन्द्र यादव ने बताया कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों जिन शौचालय लाभुकों को 12,500 सौ रुपए खाता में गया है।उन लाभुकों से दो हज़ार की राशि प्रखंड कोडिनेटर अजय कुमार द्वारा की गई है।अजय कुमार के इसमें कुछ दलाल मदद कर रहा है।प्रखंड सचिव शैलेन्द्र यादव ने बताया कि इस। सम्बन्ध में बीडीओ मृत्युंजय कुमार से भी शिकायत किया गया है।लेकिन प्रखंड कोडिनेटर के कार्यशैली में कोई बदलाव नही हुई है।जिससे ग्रामीणो में आक्रोश है।

Related posts

Leave a Comment