पुण्यतिथि पर राजद कार्यालय में याद किए गए संत गाडगे

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान संत गाडगे की 66वीं पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि संत गाडगे बाबा का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तहसील अंजन गांव सुरजी के शेनगांव में 23 फ रवरी 1876 ई को एक गरीब धोबी परिवार में हुआ था। बाबा विषम परिस्थितियों में रहकर भी जनता के लिए स्कूल, अस्पताल एवं धर्मशालाओं का निर्माण कराया जो सराहनीय है। लोगों को उनकी जीवनी से सीख लेने की जरूरत है।

संत गाडगे महाराज महान समाज सुधारक थे। माल्यार्पण करने वाले नेताओं में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल समेत कई गणमान्य नेताओं ने संत बाबा गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

श्वेता

Related posts

Leave a Comment