सभी प्रखंड व मुख्यालयों पर संविधान बचाओ देश बचाओ का राजद ने लिया संकल्प

पटना। राजद प्रदेश कार्यालय में समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयन्ती प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के अनुरूप हासिये के समूहों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया और उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को गाँव.गाँव के सभी घरों तक पहुंचाएंगे और कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जीवनपर्यंत गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों एवं वंचित समाज के बड़ी समूहों के लिए संघर्षरत रहें।

अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में पिछड़ों, अतिपिछड़ों के विशेष अवसर के सिद्धांत को संविधान के आधार पर कानून बनाकर अधिकार प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, मंत्री डॉ0 रामानंद यादव, पूर्व सांसद विजय कृष्ण सहित अन्य गणमान्य नेतागण ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज बिहार के हर प्रखंड मुख्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई जा रही है और संविधान बचाओ देश बचाओ का संकल्प लिया जा रहा है।

श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *