आज गुड़ खा कर यात्रा करें आपका मंगल होगा, पढ़ें 2 फरवरी मंगलवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 02/02/2021 दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077
शक संवत:-1942
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:33
सूर्यास्त:-शायं 05:27
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-पंचमी
नक्षत्र:-हस्त
योग:-सुकर्मा प्रातः06:50 तदुपरान्त धृति
करण:-तैतिल
लाभमुहूर्त:-मध्याह्न12:15से
01:37 तक
राहूकाल :-मध्याह्न03:00 से04:30तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:- आज गुड़ खा कर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार की गतिविधियों में शामिल होंगे और काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। परिवार के कामों में दोनों मिलकर जिम्मेदारी संभालेंगे। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय का नया रूप देखने को मिलेगा, जो आपको पसंद आएगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सेहत में सुधार होगा। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आप जिम्मेदारी लेकर काम करेंगे। कार्य भार बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन तनावपूर्ण रहेगा। कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, रोमांस होगा। एक दूसरे से दिल की बातें कहनी आसान होंगी। आज अपने गैजेट्स के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। आज आपके पास धन आएग, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चे हल्के-फुल्के बने रहेंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से दिक्कत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपके काम की चारों तरफ तारीफ होगी। शादीशुदा जीवन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी समझदारी से आपको सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के दिल की बात जानने की कोशिश करेंगे और उन्हें खुश रखेंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक चुनौतियों से आपका आज पीछा छूटेगा। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में दूसरों के काम में हस्तक्षेप आपको परेशानी दे सकता है इसलिए अपने काम से काम रखें। मेहनत करना जारी रखें। व्यापार गति पकड़ेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बता रहे लोग भविष्य की किसी योजना पर काफी विचार विमर्श करेंगे
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस रख पाएंगे जिससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर परिवार पर भी आपकी जिम्मेदारियां अपनी अलग जगह बनाएंगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। विवाह करने की सोचेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपकी इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आपके लिएआज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। सेहत में गिरावट आएगी इसलिए सावधानी रखे हैं वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। ज्यादा उल्टा-सीधा भोजन ना करें। खानपान संतुलित रखें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी नजर आएगी जिससे स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। इनकम अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन में दिक्कत बढ़ेगी। आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है और गुस्सा दिखाएगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संपत्ति खरीदने की संभावना बनेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन प्यार से और अपने पन से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्यार में कुछ नया करेंगे जिससे आपका प्रिय इंप्रेस हो सके। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आज आपको अच्छी इनकम होगी। आपके पास धन की आवक होगी। खर्च में थोड़ी कमी आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन बहुत शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की बुद्धिमानी आपको सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे प्राप्त होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। खुद पर आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके आत्म सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में कुछ तनाव बढ़ेगा। शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में दिन कमजोर है। नौकरी बदलने की संभावना हो सकती है शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में समझदारी और प्यार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा लेकिन आपका बर्ताव कुछ अलग हो सकता है जो लोगों को पसंद ना आए। आप किसी से झगड़ा कर सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। खर्चे कुछ बढ़ेंगे। इनकम सामान्य ही रहेगी। अपनी बुद्धि से पढ़ाई में अच्छा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन कुछ तनाव पूर्ण रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। आपकी अच्छाई आपके प्रिय को बहुत पसंद आएगी। आज उनसे दिल की बात कहने का मौका मिलेगा
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

शौचालय का निर्माण घर या फैक्ट्री इत्यादि में हमेशा वायव्य, पश्चिम, दक्षिण, अथवा नैऋत्य इन्हीं दिशाओं में करवाना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद,वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts