पहले ही दिन 2.5 मिलियन व्यू के साथ नंबर 3 पर ट्रेंड करने वाला पवन सिंह का ‘ले जात बाड़ू देवघर’ ने खींचा सक्सेस का लकीर

बॉलीवुड और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुके पावर स्टार पवन सिंह ने सावन स्पेशल अपने नए गाने से भी धमाल मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सावन की पहली सोमवारी से 24 घंटे पहले रिलीज हुआ और पहले ही दिन इस गाने को रिकॉर्ड 2.5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल गया है। इस तरह पवन सिंह के गाने ने बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में भी अपने गाने की लोकप्रियता का लकीर खींच दिया है।  तभी यह गाना खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/wDwQYup72EY

वेब म्यूजिक से रिलीज पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ अभी यूट्यूब पर नम्बर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। इस साल अब तक कई सावन स्पेशल गाने आये हैं, जो बाबा भोलेनाथ को लेकर गाये गए हैं। लेकिन कोई भी गाना अभी तक टॉप ट्रेंड में शामिल नहीं हो सका था। पवन के गाने ने यह कमाल कर दिखाया और रिलीज के महज कुछ ही घण्टों में पवन का यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया। आपको बता दें कि गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ में पवन सिंह की सुरीली आवाज का कोई जवाब नहीं। उनके साथ इस गाने में शिल्पी राज का स्वर भी सराहनीय है।

पवन सिंह के साथ गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ के म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं। लिरिक्स विजय चौहान का है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पवन का यह गाना देवघर में बाबा के द्वार जा रहे हर कांवरिया को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *