आज विवेक दिलवाले जी के सीएससी सेन्टर पर किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आज पटना साहिब मे विवेक दिलवाले जी के सीएससी सेन्टर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सीएससी ग्रामीण स्टोर मे आर्डर लगाने और मैक लुब्रीकेंट की जानकारी के साथ सीएससी की अन्य सेवाओं की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सीएससी के पटना जिला प्रबंधक अभिषेक, तनवीर, गौरव और अमित भी उपस्थित रहे। उक्त प्रशिक्षण मे सीएससी के वरीय राज्य प्रबंधक मुदित मणि ने सभी सीएससी ग्रामीण स्टोर को बैनर लगाने का निर्देश दिया और बैनर का वितरण भी वीएलई बंधु के बीच मे किया गया। अब ग्रामीण स्टोर के माध्यम से मैक लुब्रीकेंट की भी डिलीवरी किया जा रहा है।

इस अवसर पर पीएमजी दिशा का प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया और टेली कंसल्टेसन का भी प्रशिक्षण दिया गया।