पटना मेयर भ्रष्टाचार के प्रतीक- पप्पू

पटना। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू भ्र्ष्टाचार की प्रतीक बन गई हैं।महापौर पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।महापौर के द्वारा नामित सशक्त स्थाई समिति के कई सदस्यों ने महापौर के ऊपर भ्र्ष्टाचार आरोप लगाते हुए सशक्त स्थाई समिति से इस्तीफा दे रहें हैं। निवर्तमान सशक्त स्थाई समिति की सदस्या  सुचित्रा सिंह ने भी महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया जिसके उपरांत महापौर उन्हें हटाने की बात कह रही हैं।
अगर महापौर में नैतिकता थोड़ा भी होता तो यह कार्य उपमहापौर चुनाव के पूर्व ही करती।महापौर के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पार्षद  मधु चौरसिया, पिंकी कुमारी, तारा देवी, कंचन देवी ने सशक्त स्थाई समिति से इस्तीफा दिया है। विनय कुमार पप्पु ने महापौर पर लगाये गए आरोपों की जांच कराने की मांग सरकार से किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियंताओं के ऊपर कमीशन उगाही के लिए लगातार दबाब बनाया जाता है।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment