होली के अवसर पर 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

पटना। होली के अवसर पर यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा आनंद विहार एवं राजगीर, सहरसा एवं अंबाला तथा मुजफ्फरपुर एवं बलसाड के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

03251 राजगीर आनंद विहार सुपरफ ास्ट होली स्पेशल 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को राजगीर से 20 बजे तथा 03252 आनंद विहार राजगीर सुपरफ ास्ट होली स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी। 05577 सहरसा अंबाला होली स्पेशल 10 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सहरसा से 19.10 बजे 05578 अंबाला सहरसा होली स्पेशल 12 मार्च से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को अंबाला से 04.10 बजे प्रस्थान करेगी।

05269 मुजफ्फरपुर बलसाड होली स्पेशल 9 मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रात्रि 20.10 बजे तथा 05270 बलसाड मुजफ्फरपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 12 मार्च से 19 मार्च तक बलसाड से प्रत्येक रविवार को 13.45 बजे प्रस्थान करेगी।

श्वेता

Related posts

Leave a Comment