वार्षिकोत्सव पर साईभक्तों ने निकाली साईं की पालकी।
रामनवमी महोत्सव के दूसरे दिन होने वाले विशाल भंडारे में पच्चीस हजार से अधिक की संख्या में शिरकत करेंगे साईं भक्त।_
26 जुलाई 2026, पटना। घोड़े, डी जे एवं गाजे-बाजे के साथ श्री साईं बाबा की पालकी शोभा यात्रा श्री साईं शिव कृपा मन्दिर, कंकड़बाग परिसर से प्रारंभ होकर कॉलोनी मोड़, चिरैयाटांड ओवरब्रिज, एक्जीविशन रोड, डाक बंगला चौराहा से महावीर मन्दिर, पटना जंक्शन होते हुए वापस साईं मन्दिर पहुंची। अवसर था श्री साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति द्वारा श्री साईं शिव कृपा मन्दिर में सत्ताईसवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सर्वप्रथम बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन के कर कमलों से साईं मंदिर में साईं बाबा के सौन्दर्यीकृत एवं जीर्णोद्धारित समाधि कक्ष एवं प्रार्थना सभागार का लोकार्पण किय गया। उक्त अवसर पर रणवीर नंदन ने साईं बाबा की पूजा अर्चना की एवं उनका दर्शन लाभ लिया। दो दिवसीय समारोह की शुरुआत के प्रथम दिन आयोजित भव्य शोभा यात्रा सह साईं रथ यात्रा में बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल हुए। साईं भक्तों ने साई बाबा का रथ जिसमे साई बाबा विराजमान थे को नगर भ्रमण कराया I अलग-अलग टोलियों में लोग ॐ साईं राम एवं जय श्री राम का जयकारा लगाते और झूमते-गाते हुए पूरी तरह अनुशासित तरीके आगे बढ़ते गए। युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या शोभा यात्रा की रौनक बढ़ा रही थी।
न्यास समिति के सचिव राजेश कुमार “डब्लू” ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भक्तजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आपसी एकता एवं भाईचारे का मिसाल दिया है।
श्री डब्लू ने बताया कि समारोह के दुसरे दिन 27 जुलाई को श्री साईं बाबा की विशेष पूजा अर्चना के साथ-साथ विशाल भंडारा सह महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम मंदिर के बगल में आयोजित है । इस भंडारे में प्रत्येक वर्ष के भांति हजारों की संख्या में श्रद्धालू महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।
साईं रथ शोभा यात्रा में विशेष रूप से कुम्हरार के विधायक संजय कुमार गुप्ता, साईं शिव कृपा मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष जस्टिस राधा मोहन प्रसाद, साईं शिव कृपा मन्दिर के फाउन्डर अध्यक्ष तथा सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तथा वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दी ।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से न्यास समिति के कोषाध्यक्ष कुमार नीरज, न्यासीगण सर्वश्री डॉ. सहजानन्द सिंह, डॉक्टर चंचला कुमारी, रतन कुमार सिन्हा, संजय कुमार रजक, मनोज कुमार तथा शिव कुमार शर्मा, शशिधर झा, अजीत कुमार, दीपक कुमार अभिषेक, पूर्व न्यासी एवं मिडिया प्रभारी अतुल आनंद सन्नू के साथ ही उत्पल राज, डॉ विजय कुमार सिन्हा,संजय कुमार श्रीवास्तव , सुजीत कुमार सिन्हा दीपू, गौतम कुमार, बलिराम श्रीवास्तव, सुमन कुमार, विनीता कुमारी, शोभा सिंह, कृति राणा ,मणि,सविता जी, ममता जी , बंटी, बबीता, नूतन , राणा कुमार , सुमित कुमार मिश्रा, सन्नी कुमार, प्रधान पुजारी विवेकानंद पाण्डेय , पुजारी गोपालाचार्य आदि मौजूद थे।
उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सन्नू ने दी।
