इंटरनेशनल ब्राइडल शो का मेगा ऑडिशन संपन्न

पटना, फ़ैशन इवेंट्स टीम के सौजन्य से इंटरनेशनल ब्राइडल शो का मेगा ऑडिशन संपन्न हुआ।

इंटरनेशनल ब्राइडल शो का आयोजन 06 मार्च 2022 को होना निश्चित है, उससे पहले होटल मगध में इस शो का (मेगा ऑडिशन) का रखा गया, जिसके ज्यूरी मेम्बर में, (मॉडल) श्रेया वर्मा, (एक्टर-मॉडल) अफरीदी सऊद, (मॉडल) आरती अनमोला सिंह, (मॉडल) सुचिता सिंह, (लेखक-निर्देशक) पी. आर्या कुमार रहे। प्रतिभागियों में कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए इस ऑडिशन में कुल (120) कंटेस्टेंट रही, जिनमें कुछ कंटेस्टेंट्स का ऑनलाइन ऑडिशन भी लिया गया।इस शो की (मॉडल्स) प्रतिभागियों ने क्रिसमस एवं न्यू ईयर के थीम पर भी 21 दिसंबर को पटना के यूनीक गार्डन में हो रहे शूट में भाग लिया था ।ऑडिशन के इस मौके पर मेकअप पार्टनर में पटना के (जावेद हबीब) की प्रियंका जी,मानवाधिकार बिहार सचिव ‘रिपुराज’ एवं उनके साथ होटल मगध के ऑनर ‘अमित’ जी भी उपस्थित रहे ।टीम के सहयोगियों में ‘केसरी टाइगर’ के कार्य को सराहा गया।।वहीं शिव जी वेडिंग इवेंट ‘विकास कुमार’ का भी साथ रहा।फोटोग्राफी- ‘एनके) निरंजन कुमार, (आरएस )राहुल कुमार एवं मोगली क्लीकर’ द्वारा किया गया । इंटरनेशनल ब्राइडल शो के सोशल मीडिया हेड अंकित राज द्वारा प्रमोशन पर भी खास ध्यान दिया गया ।फैशन इवेंट्स के डायरेक्टर दीपक कुमार (दीपु राज) ऑर्गेनाइजर (एसपी शिव) एवं मैनेजमेंट हेड कोमल कुमारी के अनुसार इस शो के माध्यम से भारतीय पहनावे और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही गई, इसीलिए उन्होंने शो को “ब्राइडल” का ही नाम दिया है, शो के लिए इंडिया के बेस्ट डिजायनर्स भी अपने ब्राइडल ड्रेस को लेकर इस शो में पहुंचेंगे, इसके अंतर्गत शो में बहुत सारे कार्यक्रम भी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *