महेश्वर बने राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना। कुछ दिन पूर्व जदयू से राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद  सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष का पद की जिम्मेदारी दी है ।

मौके पर पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ए विधान पार्षद सुनील सिंह समेत दर्जनों नेता मौजूद थे। जगदानंद सिंह ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक हैसियत वाले महेश्वर बाबू का अनुभव पार्टी को मिलेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद महेश्वर सिंह ने कहा कि अराजकता, भ्रष्टाचार, अफ सरशाही और अपराध के खिलाफ  हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी को पूरे प्रदेश में बूथ लेवल तक और मजबूती से ले जाएंगे। युवा, किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज राजद ही बुलंद कर सकता है।

श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment