पटना। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस कोविड 19 के प्रोटोकॉल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यालय में पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जे के पी सिंह सहित मुख्यालय के अन्य उच्चाधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भी डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी। साथ ही पूर्व मध्य रेल अनुसूचित जाति जनजाति एसोसिएशन के जोनल सचिव पवन कुमार राम, जोनल अपर सचिव शम्भूनाथ राम, मुख्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य सदस्यगणों ने भी डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की ।
Related posts
-
रविवारीय-मिट्टी का शरीर है अपना, मिट्टी में ही मिल जाना है
पृथ्वी लोक पर उसका समय अभी पूरा नहीं हुआ था। धर्मराज की सूची में भी उसका... -
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 को करेंगे वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक
बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग... -
रिलायंस के 75 हजार वालंटियर्स ने देश भर में चले स्वच्छता-अभियान में हिस्सा लिया
• भारत भर में 4,100 स्थानों पर रिलायंस द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया •...