मधुबनी- गरीब एवं निर्धन बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण

मधुबनी: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत रांटी पंचायत के पलीवार गांव के महादलित टोला में गरीब एवं निर्धन बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। वितरण संयुक्त रूप से बिहार ग्राम रक्षा दल मधुबनी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दास एवं जिला निरीक्षक राकेश कुमार चौधरी के द्वारा किया गया.

इस अवसर पर बच्चों ने में काफी उत्साह देखा गया। तथा अभिभावकों का कहना है कि अभी भी हमारे बच्चे संसाधन के अभाव में नहीं पढ़ पाते हैं इस पर धर्मेंद दास ने कहा कि हम लोग यथासंभव बच्चों के शिक्षा के विकास हेतु मदद करते रहेंगे। वितरण करने हेतु लेखन सामग्री की व्यवस्था राकेश कुमार चौधरी किया ने किया था। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *