जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने किया बिहार सलाहकार समिति का गठन, पत्रकारों की समस्याओं को पहुंचाएंगे सरकार तक

पटना, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के बिहार प्रदेश संयोजक कुणाल कुमार की संतुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना व राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी की अनुशंसा पर बिहार प्रदेश सलाहकार समिति का गठन किया गया है।

इस समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। संगठन के संयोजक आर सी सक्सेना ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में पत्रकारों की समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और उनका निराकरण के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है। उन्हें कहा कि संगठन आशा करता है कि यह समिति बिहार के पत्रकार साथियों की
समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उसके निराकरण का प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि यह समिति पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।उन्होंने पत्र में यह लिखा है कि इस कमिटी की अनुशंसा पर ही बिहार में कमिटी का विस्तार किया जाएगा।
वही इस कमिटी में बिहार के मीडिया के क्षेत्र से कई दिग्गज शामिल किए गए है।

बिहार के प्रख्यात पत्रकार कवि एवम राजभाषा विभाग के सलाहकार समिति के सदस्य अशांत भोला, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, मधूप मणि पिक्कु, निखिल के डी वर्मा, अश्वनी कुमार, अकबर ईमाम, प्रशांत कुमार, रूपेश रंजन सिन्हा एवम मुकुंद अग्रवाल शामिल है। इन सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष का होगा। इस नियुक्ति पर जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने खुशी जाहिर कर बिहार टीम को शुभकामनाएं दी है।

Related posts

Leave a Comment