जौ या राई खा कर घर से बाहर निकलें, पढ़ें 23 अप्रैल शुक्रवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 23/04/2021दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:30
सूर्यास्त:-शायं 06:30
ऋतु:-बसंत
माह:- चैत्र
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-पूर्वाफाल्गुनी
योग:-वृद्धि
करण:-वणिज तदुपरांत विष्टि
अमृतमुहूर्त:-प्रातः08:45से 10:22तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-शुक्रवार के दिन जौ या राई खा कर घर से बाहर निकल सकते है।.

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा जो लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस ना करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
भाग्य आज आपके पक्ष में है। कारोबार में अधिक परिश्रम करना होगा।नई योजनाओं पर काम करना लाभप्रद रहेगा। अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज दिन में कुछ लाभ मिलने का योग है। नौकरी व्यवसाय से संबंधित परेशानियों में कमी आएगी। रात का समय आनंद-विनोद में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज सामाजिक कार्य में आप सक्रिय रह सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने आप में मस्त रहकर सभी काम करते रहेंगे, आपके विरोधी भी आगे आपकी तारीफ करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भूमि की खरीदारी कर सकते हैं।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आप का व्यापार मन्दी के कारण प्रभावित रहा सकता है। अकारण चिंताओं के बादल छाए रह सकते हैं, लंबी सांस लें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। यात्रा कष्ट कारक हो सकती है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेंगे, लाभ मिलेगा। शाम का समय अधिक अनुकूल और सुखद होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज मन कुछ विचलित रह सकता है। कई तरह के विचार मन में आते-जाते रहेंगे। विरोधियों का पराजय होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। व्यापारिक महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग पाएंगे। महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी संभव हैं।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन मंगलमय बीतेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से
तालमेल बनेगा। आज किए गए किसी काम से भविष्य में लाभ के योग बनेगें। सलाह है कि जोखिम से बचें, जीवनसाथी और प्रेमी से बहस ना करें।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि अधिक रहेगी। किसी सामाजिक काम में भी सहभागी बन सकते हैं। नए लोगों से संपर्क होगा जिनसे फायदा मिलेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके मिल जाने की प्रबल संभावना है। कारोबार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आपके प्रभाव और आत्मविश्वास से विरोधी शांत रहेंगे। अचानक अतिथियों के आगमन से आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज दिन मिलाजुला रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों पर आपका धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी। कारोबार में उतार-चढाव का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मि. Bल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, बदलते मौसम में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी काम के बन जाने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की किसी समस्या को लेकर भी आपको समय देना पड़ेगा। रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
आज कामदा एकादशी व्रत सभी का है। आज विवाह मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा प्रवक्ता
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क :-9044741252

Related posts

Leave a Comment