बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए डीआरएम ने रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

पटना। दानापुर मंडल मुख्यालय स्थित अधिकारी क्लब में  67 वें रेल सप्ताह समारोह  के तहत आयोजित कार्यक्रम में दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार द्वारा दानापुर मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के क्रम में दानापुर मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार एवं महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा दानापुर मीनाक्षी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर पुरस्कार समारोह का शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा हेतु  के 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार के तहत चयनित 174 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से पुरस्कृत किये गए।
इस अवसर पर दानापुर मंडल के सभी अधिकारी, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित रेलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दानापुर मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों एवं कला समिति के कलाकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *