राजद कार्यालय में किया गया झंडोतोलन

पटना। राजद के राज्य कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद झंडे को सलामी दी गई तथा जन गण मन अधिनायक जय हे गाया गया। भारत माता की जयघोष, वन्दे मातरम तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें का नारा लगाया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह महिला राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 कांति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामचन्द्र पूर्वे, उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित सैकड़ो नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *