पूमरे महिला कल्याण संगठन ने किया सेनेटरी पैड का वितरण

पटना। मीनाक्षी कुमार अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन दानापुर एवं अन्य सदस्यों  द्वारा रामनगरी, खगौल पहुँचकर वहाँ रहने वाली कमजोर वर्ग के महिलाओं के बीच सैकड़ों की संख्या में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और उसके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। पूर्व में भी दानापुर महिला संगठन द्वारा  पाटलीपुत्र जं एवं दानापुर स्टेशन  पर महिला रेल यात्रियों की सुविधा हेतु सेनेटरी पैड मशीन लगाया गया है तथा रेल सुरक्षा बल में कार्यरत महिला सुरक्षा बल के जवानों के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महिला आरपीएफ  बैरक दानापुर में सैनेट्री पैड डिस्ट्रॉय मशीन लगाया जा चुका है।

महिला कल्याण संगठन दानापुर जनहित कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है। यह संगठन न सिर्फ रेल कर्मियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं को समय समय पर संचालित करती रही है। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की सोनाली गुप्ता, पूजा मिश्रा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related posts

Leave a Comment