जलजमाव वाले क्षेत से सभी इलाको से की गई जलनिकासी

पटना। पटना नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई भारी वर्षा के बाद भी सुबह तक सभी इलाकों को जलजमाव मुक्त कर लिया गया। बीते 2 दिनों से हो रही भारी वर्षा के बीच  पटना नगर निगम की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं न्यूनतम समय में जल निकासी के कारण आम जनों को लाभ मिला है। वर्षा होने के कुछ घंटों बाद ही जल निकासी से ना सिर्फ आवागमन की सुविधा लोगों को मिल रही है बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर नहीं पड़ रहा।
देर रात से ही पटना नगर निगम की टीम एक्टिव रही बता दें कि रात्रि पाली में भी सफाई कर्मियों एवं संप हाउस पर कर्मियों की नियुक्ति की गई है। 3 बजे से ही बरसात शुरू होने के बाद नगर निगम के पदाधिकारी एवं क्विक रिस्पांस टीम एक्टिव हो गई।
3.15 से 4.15 बजे तक गांधी मैदान, पाटलिपुत्र कॉलोनी, कंकरबाग, राजेंद्र नगर, पहाड़ी सहित विभिन्न इलाकों से जल निकासी शुरू कर दी गई।सुबह 6 बजे तक इन इलाकों से पूर्णत: जल निकासी कर दी गई थी। गौरतलब है कि देर रात में वर्षा शुरू होने के साथ ही कर्मियों द्वारा जल निकासी की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। रात्रि में ही सभी संप हाउस से जहां सुचारू रूप से जल निकासी हो रही थी। सभी संप पर *रात्रि पाली* में भी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसका लाभ हुआ कि वर्षा आने के साथ ही तेजी से पानी निकलना भी शुरू हुआ।
इसके साथ ही कई इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पंप के माध्यम से जल निकासी कराई गई। देर रात में पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कंकड़बाग , कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी,  कार्यपालक पदाधिकारी अजीमाबाद ने विभिन्न संप हाउस का निरीक्षण किया एवं वाटर लेवल की लगातार मॉनिटरिंग की। इसके साथ ही कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जलजमाव वाले क्षेत्रों का रात्रि में ही निरीक्षण कर समस्या को दूर करवाया गया।
पटना नगर निगम ने इस बार जलजमाव की चुनौती पर काबू पा लिया है। नगर आयुक्त द्वारा उन जगहों की खास रूप से पहचान की गई है जहां जलजमाव की आशंका रहती है। इसलिए ऐसी जगहों पर कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसका परिणाम हुआ है कि बीते दिनों में अधिकांशतर जगहों पर जलजमाव वाली जगहों से तीन से चार घंटे में पानी की निकासी हो चुकी है।

Related posts

Leave a Comment