डीएम ने किया शास्त्रीनगर ब्वॉयज हाई स्कूल का निरीक्षण

पटना। डीएम डा चंद्रशेखर सिंह ने राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर का निरीक्षण एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की। डीएम ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।

डीएम डॉ सिंह ने बेंच, डेस्क, पंखा, लाईट एवं अन्य आवश्यक उपस्कर का क्रय विद्यालय विकास कोष की राशि से करते हुए एक माह के अन्दर इसमें कक्षा का संचालन कराने का निदेश दिया। डीएम द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, पाटलिपुत्रा अंचल नगर निगम पटना को विद्यालय के प्रवेश द्वार के नजदीक के नाला पर ह्यूम पाईप लगाने का निदेश दिया गया।

स्मार्ट क्लास के लिए 20 फ ाईबर का कुर्सी एवं पुस्तकालय के लिए पुस्तक क्रय करने पर सहमति दी गई। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के संगठन को विद्यालय से जुड़ाव हेतु उन्हें सम्मानित करने और उनसे विद्यालय के विकास हेतु आवश्यक सहयोग लेने हेतु सहमति बनी।

Related posts