पूर्व राज्यपाल के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पटना। पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे एक योग्य, अनुभवी, कुशल प्रशासक एवं राजनेता थे। उन्हें बिहार के राज्यपाल के रूप मे बिहार की सेवा का भी अवसर मिला था।

उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। इस शोक की घरी मे परिजनों एवम शुभचिंतको को शोक सहन करने की ईश्वर शक्ति दे।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्राथना की है।

श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *