राम मंदिर की दो दिवसीय बैठक संपन्न

मल्टीपरपज बनाया जाएगा राम मंदिर का परकोटा।परकोटे में समाहित रहेंगी यात्री सुविधाएं। 70 एकड़ भूमि की 70 परसेंट जमीन पर लगाए जाएंगे रामायण कालीन वृक्ष।

परिसर में संरक्षित की जाएगी हरियाली। रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर दोपहर 12:00 बजे भगवान राम के मुख पर पड़ने वाले किरण पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक कर रहे हैं काम। दिसंबर 23 तक भगवान राम को गर्भ ग्रह में विराजमान कराने की ट्रस्ट की है योजना। दानवीरो द्वारा दिए गए दान के हिसाब किताब पर भी ट्रस्ट ने की चर्चा ऑडिटर टीम ने नृपेंद्र मिश्रा के सामने रखा हिसाब किताब की पारदर्शिता।

भगवान राम के मंदिर निर्माण पर बनाया जाएगा डॉक्यूमेंट्री। 500 वर्ष के मंदिर के संघर्ष और मंदिर निर्माण को प्रदर्शित करने की है तैयारी। दूरदर्शन के प्रसार भारती को दी गई जिम्मेदारी। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद डॉक्यूमेंट्री को किया जाएगा प्रदर्शित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *