स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से 11 अक्टूबर को डांडिया नाइट

पटना, 08 अक्टूबर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से नवरात्रि के अवसर पर आगामी 11 अक्टूबर को डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया जा रहा है।

डांडिया की धुन पर थिरकने को तैयार हो जाइए। राजधानी के गौड़ियामठ स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में 11 अक्टूबर को संध्या 06 बजे से डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर गायकों के साथ राजधानीवासी भी डांडिया की धुन पर थिरकेंगे। डांडिया नाइट में गर्लस और परिवार के लोगों को ही इंट्री मिलेगी।

स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में ही उत्साह से मनाया जाता है और डांडिया सेलिब्रेशन इस त्योहार को और खास बना देता है। नवरात्रि का त्योहार डांडिया सेलिब्रेशन के बिना अधूरी सी लगती है। नवरात्रि के दौरान कई स्थानों पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा हमलोग डांडिया को धूमधाम के साथ मनाते रहे हैं। सभी लोग इसमें अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल रहते हैं, जिससे हमारी संस्कृति की पहचान दिखती है। नवरात्र में हम सभी उत्सवी माहौल में रहते हैं। डांडिया नाइट के लिये इंट्री फी 500 रूपये रखी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *