पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त

पटना। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी एवम विधान पार्षद सम्राट चौधरी की माता पूर्व विधायक पार्वती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे हमसब की माता समान थी।

उनका स्नेह और प्यार हमारे पूरे परिवार को मिलता रहता था। उनके निधन से हम सब दु:खी एवम मर्माहत हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी पार्वती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है एवम दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईस्वर से प्राथना की है।

Related posts