चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारत ने रच दिया इतिहास

इसरो ने सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग कर दी है इस सफलता के साथ भारत चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
23 अगस्त शाम 6:04 पर चंद्रयान चंद्रमा पर अपना कदम रख लिया। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है।चांद पर अपना यान उतारने वाला भारत दुनिया का चौथा देश भी बन गया है भारत से पहले अमेरिका,रूस और चीन इस मिशन को अंजाम दे चुके हैं। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के साथ ही इसरो के कमांड रूम में तालिया की गड़गड़ाहट गुंजने लगी।

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इसरो केंद्र से जुड़े रहे।पीएम मोदी चंद्रयान 3 की लैंडिंग प्रक्रिया देख रहे थे। पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *