बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ पटना सेंटर ने बेहतरीन क्लिनिकल परिणाम देते हुए पूरे किए एक साल  

पटना  : सी के बिरला ग्रुप की ओर से भारत की सबसे भरोसेमंद और सबसे तेजी से बढ़ती हुई आई वी एफ चेन, बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ के पटना सेंटर को साल पूरे हो चुके हैं । 2022 में लॉन्च किए गए इस सेंटर ने न केवल पटना बल्कि आसपास के क्षेत्रों, हाजीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, छपरा, बख्तियारपुर, आरा, समस्तीपुर, जहानाबाद, बिहारशरीफ, बलिया, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी आदि में दंपतियों को बेहतरीन फर्टिलिटी केयर और विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर की मदद से अनेक दंपत्तियों का माँ-बाप बनने का सपना पूरा किया है।

इस विशेष अवसर की ख़ुशी मनाते हुए डॉ. अनुपम कुमारी, केंद्र प्रमुख एंड कंसल्टेंट, बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ कई दंपत्तियों की कहानियों के साथ अपनी क्लिनिकल उत्कृष्टता एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम कुमारी कंसल्टेंट बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ ने कहा इन्फर्टिलिटी भारत में धीरे-धीरे महामारी का रूप लेती जा रही है। इस स्थिति और इसके इलाज के बारे में जानकारी की कमी, इनफर्टिलिटी के बारे में बात करने की अनिच्छा और इलाज की लागत में पारदर्शिता का ना होना इस बीमारी के भार को बढ़ा रहे हैं। लेकिन  मेडिकल टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति से हमें इसकी उपलब्धता और लागत की समस्या को दूर करने में मदद मिली है, जिससे लोगों को माता-पिता बनने का सपना पूरा करना आसान हो गया है।

इसलिए इस समस्या के प्रति जागरूक होना, इसे स्वीकार करना तथा समय पर इसका इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ सेंटर में एक कंसल्टेंट के रूप में मुझे यहाँ हासिल हुई उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। अपनी सालगिरह तक का हमारा सफ़र विश्वास और सफलता की अनगिनत कहानियों के साथ आगे बढ़ा है। आधुनिक फर्टिलिटी उपचार और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल की हमारी स्थायी प्रतिबद्धता हमारे ब्रांड के प्रमुख मूल्यों का प्रमाण है। बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ फर्टिलिटी और आई वी एफ के सभी उपचारों के लिए एक विस्तृत केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित है। इस ख़ुशी में आयोजित कार्यक्रम में उन लोगों ने हिस्सा लिया, जो यहाँ फर्टिलिटी का इलाज कराने के बाद माता-पिता बन चुके हैं।

इस कार्यक्रम में बिरला फर्टिलिटी एंड आई वी एफ अनेक उपलब्धियों और मरीज़ों की कहानियों के बारे में बताया गया और क्लिनिकल उत्कृष्टता एवं मरीज़ पर केंद्रित केयर के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। दंपत्तियों के चेहरे की ख़ुशी उनके सामने आई चुनौतियों और बाधाओं के साथ उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़ता की कहानी बयां कर रही थी। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. ने अपनी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता के साथ उन्हें माता-पिता बनने का सुख प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज यहाँ मौजूद दंपत्तियों से आधुनिक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और संवेदनशील इलाज प्रदान करने की इनकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। यही इनके ब्रांड का सार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *