तरन्नुम संगीत संस्थान” की ओर से ‘भोला भंडारी…’ शिव भजन लांच

राजधानी रांची के प्रसिद्ध संगीत संस्थान *“तरन्नुम संगीत संस्थान”* की ओर से *‘भोला भंडारी…’* शीर्षक से एक शिव भजन का यूट्यूब के मंच पर ऑफिसियली लांच रांची के विधायक व पूर्व मंत्री * सीपी सिंह*, रांची की मेयर *आशा लकड़ा*, और झारखंड के लोकगायक पद्मश्री * मुकुंद नायक* के कर कमलों द्वारा किया गया. इस भजन के गीतकार और निर्माता हैं *संजय कुमार ठाकुर* और वहीं धुन तथा स्वर दिया है झारखंड की मशहूर गजल व भजन गायिका *डॉ. मृणालिनी अखौरी* ने.

बता दें कि शिव भजन के अलावा तरन्नुम संगीत संस्थान के हीं छात्र तथा रांची के युवा गायक *जकी अली* और *मोनिका सिंह* का म्यूजिक वीडियो *‘तु साथ है…’* को *साज-ए-संगत* यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया. वीडियो में बतौर लीड करैक्टर अभिनय से चार चांद लगाया है कुमार सुमन, गीत छेत्री, मनोज कुमार महतो और यमन कुशवाहा ने.

इस म्यूजिक वीडियो के लांच के मौके पर झारखंड के कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे. वही संस्थान के रिवा, आरवी, सुषमा, विदुषी, अंबिका, संशोत्रय, आशी, शीतल, अक्षय, प्रिंस, राजेश, लक्ष्मी, निरंजन, लतिका, पामेला, शिवानी, सौम्या, जिज्ञांसु, अमन, वसंत, दामिंद्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *