राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ. दयानिधि, इंदिरा आईवीएफ में खुशी का माहौल

पटना : आईवीएफ और एम्ब्रियोलॉजी के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत डॉ. दयानिधि को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. दयानिधि के इस उपलब्धि पर पटना के बेली रोड स्थित इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल टीम द्वारा उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दयानिधि को हॉस्पिटल टीम द्वारा अंगवस्त्र, पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपोलो डेंटल समस्तीपुर के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल की डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. रीना रानी, डॉ. पुनीत हंस, डॉ. शिप्रा भारती, डॉ. करिश्मा कपूर, डॉ. पूजा प्रियदर्शनी, डॉ. अनुजा मिश्रा, डॉ. अनिमेष कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. माधवी मनीषा, डॉ. चंदा, डॉ. पूजा झा, डॉ. मानसी और डॉ. अंजू ने डॉ. दयानिधि को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दयानिधि ने कहा कि शिक्षक दिवस पर राष्ट्र रत्न सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए विशेष रूप से भावनात्मक है। प्रयोगशाला में भ्रूण बनने से लेकर किसी परिवार के माता-पिता बनने के सपने तक की यात्रा का हिस्सा बनना अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस सफर में मेरे शिक्षकों और मार्गदर्शकों की शिक्षा, परिवार एवं सहकर्मियों का सहयोग और मरीजों का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। मैं यह सम्मान उन सभी को समर्पित करता हूं। राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 ममेरे लिए 17 वर्षों से अधिक के उस सफर का सम्मान है, जिसमें विज्ञान, आईवीएफ, एम्ब्रियोलॉजी, शोध, प्रशिक्षण और हजारों परिवारों के माता-पिता बनने के सपने एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply