पटना : बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाइफ्स एसोसिएशन द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में इनकम टैक्स स्थित बासा भवन में भव्य डांडिया नाईट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना की उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर देर रात तक गरबा और डांडिया रास का आनंद लिया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष नीलू कुमारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हम सभी महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को साझा करने का अवसर देना भी है। आज सभी महिलाओं ने जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वह बेहद खुशी की बात है। नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गरबा के माध्यम से सभी ने खूब आनंद लिया। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहें, जिससे महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की अध्यक्ष नीलू कुमारी, सचिव राखी माथुर तथा कोषाध्यक्ष छाया दर्द की अहम भूमिका रही। जबकि अन्य महिलाएं अनीता मेहता, पूनम सिंह, स्वेताम्बरी सिंह, सुषमा, स्वाति, सुनीता, अर्चना, स्वीटी, अमृता, मोनिका, प्रीति, राधा, पुष्पा ने भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को एसोसिएशन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस वाइफ्स एसोसिएशन ने किया डांडिया नाईट का आयोजन
