धनरुआ: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया है। यहां नए साल के दूसरे दिन फिर एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। छात्र को गोली सुबह मारी गई। वारदात को अंजमा देकर आयोपित फरार हो गए हैं। मामला पटना के धनरुआ का बताया जा रहा है। यहां एक छात्र को मारी गोली मार दी गई है। घटना के बाद घायल छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। आरोप गांव के दबंगों पर ही लगा है। घटना धनरुआ के महमदपुर की है। यहां अनुज मालाकार के 21 वर्षीय पुत्र अनिश कुमार को गोली मारी गई है। छात्र की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। मृतक से आरोपितों का काफी दिन से विवाद चल रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी में युवक की हत्या की गई है। छात्र को गोली मारकर दबंग फरार हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।
Related Posts
छठी मइया ने भरी सुनी गोद तो नजमा बन गई छठव्रती, कर रही हैं छठ पूजा
अक्टूबर 25, 2017 छठी मइया ने भरी सुनी गोद तो नजमा बन गई छठव्रती, कर रही हैं छठ पूजा गोपालगंज.…
भीषण गर्मी और हीट वेब की वजह से पटना DM ने दिया आदेश, पढ़िए कब तक रहेगी स्कूलों में छुट्टी
पटना जून के अंतिम सप्ताह आने के बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। राजधानी पटना…
सरकार की योजनाओ को आम जनमानस तक पहुंचाती है मीडिया- डाॅ० अनुराग सक्सेना
पटना। मीडिया को निर्भय बनाने के लिए सरकार को सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यता है। मीडिया ही है जो सरकार…
