पटना: बुधवार को राजधानी में एक रिटायर्ड एयर फोर्स जवान ने खुद को गोली मार ली है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। रिटायर्ड आर्मी जवान ने गोली अपनी ही रिवाल्वर से मारी है। मामला किदवईपुरी की है। घटना उसी के घर की है। जवान किदवईपुरी के सरस्वती अपार्टमेंट में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद से अपार्टमेंट में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम उद्यान सिंह है। वे किदवईपूरी के संरस्वती अपार्टमेंट में रहते थे। मूल रूप से उद्यान सिंह बिक्रम थाना के सरवां भदसारा के रहने वाले हैं। जवान की वाडी पर पैंट-शर्ट के अलावा गाऊन भी है। जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद तैश में आकर जवान ने खुद को गोली मारी होगी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। एफएसआई की टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
Related Posts
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रक्षा बंधन के दिन परिवार में पसरा मातम
मधुबनी जिले के झंझारपुर के लोकही प्रखंड के नरहैया ओ०पी थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर सोमवार की अहले सुबह…
विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड के कमलपुर गांव का भ्रमण किया
पटना, 16 दिसम्बर 2017: विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा जिला…
गोपालगंज- रिश्वत लेते निबंधन कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा, संजय कुमार श्रीवास्तव कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं पप्पू कुमार श्रीवास्तव दैनिकभोगी कम्प्यूटर ऑपरेटर,…
